डिजिटल मीडिया यूनियन की सदस्यता व संगठन शर्तें

डिजिटल मीडिया यूनियन में सदस्यता शर्त -

  • डिजिटल मीडिया यूनियन में उन्हीं पत्रकारों को सदस्यता दी जाएगी जो कम से कम 2 वर्ष की पत्रकारिता का अनुभव रखते होंगे।
  • डिजिटल पत्रकारों को सदस्यता के समय सदस्यता शुल्क ₹1,000 एक बार संगठन कोष में देय होगा, उपरांत मासिक संगठन कोष में हर वर्ष ₹2,000 जमा करेंगे।
  • सदस्यता उपरांत सदस्य को संगठन का पहचान पत्र मुहैया कराया जाएगा, जिसका दुरुपयोग करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
  • संगठन की वेबसाइट पर सदस्यों के नाम, उनके चैनल का नाम दर्ज रहेगा।

यूनियन में पदाधिकारी कौन हो सकते हैं, कार्यकाल कैसा रहेगा -

  • कमिटी व पदाधिकारी का कार्यकाल एक साल का होगा।
  • संगठन में पदाधिकारी के रूप में उन्हीं को चयन होने/निर्वाचित होने का मौका मिलेगा, जो संगठन के सदस्य हैं। 
  • जिन्होनें पत्रकारिता की डिग्री ले रखी है या पत्रकारिता के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, बैचलर या मास्टर कोर्स में नामांकन ले चुके हैं/पढ़ाई कर रहे हैं।
  • संगठन में 9 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति होगी, जिसमें 4 मुख्य पद होंगे। 
  • पदों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष का चयन/निर्वाचन होगा, इसके अलावे 5 सदस्य कार्यकारिणी का हिस्सा होंगे।
  • कार्यकारिणी सदस्य में शामिल होने के लिए डिग्री की अनिवार्यता नहीं होगी।
  • मार्च 2026 तक हर महीने की आखिरी रविवार को बैठक होगी, क्रमशः दरभंगा व मधुबनी में।

0 Comments