डिजिटल मीडिया यूनियन के कमिटी का हुआ गठन, अध्यक्ष बनें विवेक मुस्कान

गुरुवार को डिजिटल मीडिया यूनियन की बैठक मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में सम्पन्न हुई। बैठक में मधुबनी दरभंगा के करीब 60 डिजिटल पत्रकार जुटे। जिनके समक्ष बैठक में समिति व कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन किया। जिसमें अध्यक्ष पद पर विवेक मुस्कान, उपाध्यक्ष अखलाक सिद्दीकी, सचिव बिदेश्वर नाथ झा, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार झा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया साथ ही 9 सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य में नामित किया गया।

बैठक में संगठन के संविधान निर्माण, सदस्यता शर्त, कमिटी का चुनाव आदि मुद्दे विषयों पर निर्णय लिया गया। संगठन में शामिल सदस्यों की अद्यतन सूची वेबसाइट पर अपडेट किये जाने, सदस्यता शुल्क व वार्षिक सहयोग राशि तय की गई। यूनियन का वार्षिक सम्मेलन दरभंगा व मधुबनी जिला मुख्यालय में किया जाएगा। वहीं आने वाले दिनों में संगठन की बैठक मधुबनी दरभंगा के सभी अनुमंडल व प्रखंडों में की जाएगी, अगले वर्ष मार्च महीने में संगठन सदस्यों द्वारा पदाधिकारियों का चुनाव वोटिंग के माध्यम से किया जाएगा।

0 Comments